ધોરણ-8 [હિન્દી] 6. तूफानों की ओर | std-8 [hindi] 6. tufano ki aur

GSEB Std 8 Hindi Chapter 6 Tufano Ki Aur Swadhyay Solution: અહીં ધોરણ 8 હિન્દી વિષયના પ્રકરણ 6 "तूफानों की ओर" ના અભ્યાસ, સ્વાધ્યાય અને યોગ્યતા-વિસ્તાર ના પ્રશ્નો આપેલ છે.

std-8-hindi-6-tufano-ki-aur-eclassguru

✦ अभ्यास ✦

प्रश्न 1. शुद्ध उच्चारण कीजिए :

तूफान, सिंधु, यौवन, हृदय, अंधड़, मिट्टी, स्पंदन

प्रश्न 2. 'तूफ़ानों की ओर...' इस काव्य का समूहगान कीजिए।

प्रश्न 3. प्रश्नों के मौखिक उत्तर दीजिए :

(1) “तूफानों की ओर घुमा दो नाविक निज पतवार” ऐसा कवि ने क्‍यों कहा है?

(2) “सागर भी तो यह पहचाने '' में क्या पहचान ने की बात कही गई है?

(3) समस्या आने पर हमें क्‍या करना चाहिए?

(4) “इस अंधड़ में साहस तोलो”' का क्या अर्थ है?

प्रश्न 4. कविता को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

किताबें कुछ कहना चाहती हैं...
किताबों में चिड़ियाँ चहचहाती हैं।
किताबों में खेतियाँ लहलहाती हैं।
किताबों में झरने गुनगुनाते हैं।
परियों के किस्से सुनाती हैं।
किताबों में रॉकेट का राज़ है।
किताबों में साइंस की आवाज्ञ है।
किताबों का कितना बड़ा संसार है।
किताबों में ज्ञान की भरमार है।
क्या तुम इस संसार में
नहीं जाना चाहोगे?
किताबें कुछ कहना चाहती हैं।
तुम्हारे पास रहना चाहती हैं।

(1) प्रश्न के उचित विकल्प पर ✓ का निशान लगाइए :

(क) किताबों में कौन चहचहाता है?

तोता ▭ मोर ▭ चिड़ियाँ ▭

(ख) किताबें किसके किस्से सुनाती हैं?

राजा ▭ परियाँ ▭ किसान ▭

(ग) किताबों में किसके लहलहाने की बात है?

खेतियाँ ▭ झरनें ▭ बाग ▭

(2) नीचे दिए हुए शब्दों का वाक्य में प्रयोग कीजिए :

परियाँ, किस्सा, संसार, भरमार

(3) प्रश्नों के उत्तर लिखिए :

(क) किताबों में क्या-क्या है?

(ख) हमें किताबें क्‍यों पढ़नी चाहिए?

(ग) “किताबों में ज्ञान की भरमार है।" ऐसा कवि ने क्यों कहा है?

(घ) इस काव्य का उचित शीर्षक दीजिए।

प्रश्न 5. चित्र देखकर नीचे दिए गए शब्दों की मदद से छोटी-सी कहानी बनाकर अपने वर्ग में सुनाइए :

सुबह, घर, मेला, खिलौनेवाला, ढ़ेर सारे, बच्चे, जगाना, खरीदा, खुश, मुर्गा, रात, बक्सा, बाँग

प्रश्न 6. आपके गाँव में बाढ़ आए तब उस समय आप कया करेंगे ? गाँव छोड़कर चले जायेंगे या गाँववालों की मदद करेंगे? अपने विचार कारण सहित बताइए।

प्रश्न 7. नीचे दिए गए वाक्यों में रेखांकित शब्दों के विशेषण बनाइए और उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए :

(1) उनकी ईमानदारी से सारा नगर परिचित है।

(2) हमारी अमीरी लोगों को उपयोगी होगी ।

(3) हिमालय पर्वत की ऊँचाई देखने लायक है।

(4) लक्ष्मीबाई वीरता पूर्ण लड़ी।

(5) दूसरों की बुराई करना पाप है।

प्रश्न 8. कहावतों का वाक्य में प्रयोग कीजिए :

(1) उलटा चोर कोतवाल को डाँटे।

(2) न रहेगा बाँस, न बजेगी बाँसुरी।

(3) चार दिन की चाँदनी फिर अंधेरी रात।

(4) अब पछताए होत क्‍या जब चिड़िया चुग गई खेत।

✦ स्वाध्याय ✦

प्रश्न 1. प्रश्नों के उत्तर लिखिए :

(1) कवि ने मनुष्य की किस विशेषता की ओर इशारा किया है?

(2) ज्वार कहाँ-कहाँ उठा है?

(3) समुद्र ने कैसा रूप धारण किया है?

(4) कवि ने मनुष्य को मिट्टी का पुतला क्‍यों कहा है?

(5) माँझी का हाथ कब तक नहीं रुकता है ?

प्रश्न 2. इस कविता का भावार्थ अपने शब्दों में लिखिए।


✦ योग्यता विस्तार ✦

  • इस कविता में कवि ने मनुष्य को संघर्ष से विमुख न होकर जीवन संग्राम में जुड़े रहने की प्रेरणा दी है। इसी विचारधारा के आधार पर अपने कक्षाकक्ष में बातचीत कीजिए।
कक्षाकक्ष में कुछ ऐसी कविताओं को सुनाइए, जिनमें परिश्रम, धैर्य और सहयोग तथा प्रसन्‍न रहने की बात कही गई हो।
  • अपने जीवन में ऐसी स्थिति आई हो जिसमें आपको बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ा हो। आपने अपनी मुश्किल कैसे हल की? लिखिए।
  • 🎓 આ પાઠના વિડિયો લેક્ચર, MCQ ટેસ્ટ અને PDF નોંધો મેળવવા માંગો છો? EclassGuru.com પર ધોરણ 1 થી 10 ના સંપૂર્ણ ઓનલાઈન કોર્સ અને પુસ્તકો ઉપલબ્ધ છે.

    Comments