ધોરણ-5 [હિન્દી] 11. सच्चा बालक | std-5 [hindi] 11. sachcha balak

GSEB Std 5 Hindi Chapter 11 Sachcha Balak Swadhyay Solution: અહીં ધોરણ 5 હિન્દી (તિતલી) વિષયના પાઠ 11 "सच्चा बालक" (જીવન-પ્રસંગ) નો સારાંશ, શબ્દાર્થ, મુહાવરા, अभ्यास (એવું કેમ કહ્યું, વિલોમ, સમાચારપત્રના પ્રશ્નો), स्वाध्याय (પ્રશ્નોત્તર, મુહાવરાની સાચી જોડી) અને યોગ્યતા-વિસ્તારના જવાબો આપેલ છે.

std-5-hindi-11-sachcha-balak-eclassguru

✦ पाठ का सारांश ✦

'सच्चा बालक' एक जीवन-प्रसंग है। एक लंबा काफ़िला बगदाद की ओर जा रहा था। रास्ते में डाकुओं ने काफ़िले पर हमला करके लूटमार शुरू कर दी। काफ़िले में एक नौ वर्ष का बालक चुपचाप खड़ा यह सब देख रहा था।

एक डाकू ने कड़ककर उससे पूछा, "तेरे पास भी कुछ है?" बालक ने सच-सच बता दिया कि उसके पास चालीस अशरफ़ियाँ हैं। डाकू उसे सरदार के पास ले गया। बालक ने अपनी सदरी फाड़कर उसके अस्तर में सिली हुई अशरफ़ियाँ निकालकर सरदार के सामने रख दीं। उसने बताया कि उसकी माँ ने अशरफ़ियाँ सदरी में सी दी थीं ताकि किसी को पता न चले।

सरदार ने पूछा कि फिर तूने हमें क्यों बताया? बालक ने कहा, "मेरी माँ ने कहा था कि सदैव सच बोलना, झूठ बोलना पाप है।" यह सुनकर सरदार का हृदय बदल गया। उसने डाकुओं से कहा कि यह छोटा बच्चा संकट में भी माँ की बात मानकर झूठ नहीं बोला और हम बड़े होकर भी ईश्वर के बताए नेक रास्ते पर नहीं चलते। सरदार ने लूटा हुआ सारा सामान लौटा दिया और डाकुओं ने आगे कभी लूटमार न करने की प्रतिज्ञा की।

सच बोलने वाले इस बालक का नाम अब्दुल कादिर था। बड़ा होकर वह महान संत बना। उनकी समाधि बगदाद में है, जहाँ हर वर्ष बहुत लोग दर्शन के लिए जाते हैं। सीख : मुश्किल में भी सच का साथ नहीं छोड़ना चाहिए; सच्चाई से बुरे लोग भी सुधर जाते हैं।

✦ शब्दार्थ और मुहावरे ✦

काफ़िला - यात्रियों का समूह; अशरफ़ियाँ - सोने के सिक्के; वापस करना - लौटाना; सदरी - जाकिट; सरदार - नेता; अस्तर - सिले कपड़े के भीतर की तह; समाधि - मकबरा, मज़ार; माँ - जननी, माता; सदैव - हमेशा, सर्वदा; नेक - ईमानदार; ईश्वर - भगवान, प्रभु

मुहावरे : नेक रास्ते पर चलना - सही रास्ते पर चलना; कड़ककर बोलना - कठोरता से बोलना

✦ अभ्यास ✦

1. ऐसा क्यों कहा?

(1) सरदार के पूछने पर लड़के ने कहा, "मेरे पास चालीस अशरफ़ियाँ हैं।"
उत्तर : क्योंकि उसकी माँ ने उसे सिखाया था कि सदैव सच बोलना, झूठ बोलना पाप है। इसलिए संकट में भी उसने सच बता दिया।

(2) सरदार ने डाकुओं से कहा, "लूटा हुआ सामान वापस कर दो।"
उत्तर : क्योंकि बालक की सच्चाई देखकर सरदार का हृदय बदल गया। उसे लगा कि एक छोटा बच्चा माँ की बात मानकर सच बोलता है और वे बड़े होकर भी ईश्वर के नेक रास्ते पर नहीं चलते। उसे अपनी गलती का एहसास हुआ।

2. पढ़िए और लिखिए :

(1) लड़का - "मेरे पास चालीस अशरफ़ियाँ हैं।" (2) आसमान में घनघोर बादल छाए हैं। (3) माँ ने कहा था, "बेटा, सदैव सच बोलना।" (4) हमेशा सत्य की ही जीत होती है। (5) हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है।
નોંધ : વાક્યો વિરામચિહ્નો (" ", ।, ,) સાથે સુંદર અક્ષરે નોટબુકમાં લખવાં.

3. आप अब्दुल कादिर की जगह होते तो क्या करते?

उत्तर : अब्दुल कादिर की जगह मैं होता तो मैं भी माँ की सीख मानकर सच ही बोलता। डर लगता, फिर भी झूठ नहीं बोलता, क्योंकि सच्चाई ही सबसे बड़ी ताकत है।

4. पढ़िए और समझिए (विलोम शब्द) :

माँ × बाप, बड़ा × छोटा, सच × झूठ, नेक × बेईमान, प्रसिद्ध × अप्रसिद्ध, आज × कल, पास × दूर

5. 'सच्चा बालक' कहानी का कथन एवं लेखन कीजिए।

उत्तर : ऊपर 'पाठ का सारांश' में दी गई कहानी अपने शब्दों में कक्षा में सुनाइए और नोटबुक में लिखिए।

✦ समाचार पत्र के प्रश्न ✦

6. पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (हिन्दी दैनिकपत्र)

(1) अख़बार में छपा समाचार कब प्रसिद्ध हुआ है?
उत्तर : यह समाचार रविवार, 28 अगस्त, 2011 को अहमदाबाद से प्रसिद्ध हुआ है।

(2) समाचार की हेडलाइन पढ़िए।
उत्तर : "वडोदरा में पहली बार गणेशजी की मिट्टी की प्रतिमा स्थापित"।

(3) समाचार किसके बारे में है?
उत्तर : समाचार वडोदरा के ताड़फलिया सार्वजनिक युवक मंडल द्वारा गणेशोत्सव में पहली बार गणेशजी की मिट्टी की विशाल प्रतिमा स्थापित करने के बारे में है।

(4) समाचार पत्र के संदर्भ में कोई चार प्रश्न बनाकर उत्तर लिखिए।
उत्तर :
प्रश्न 1 : गणेशजी की प्रतिमा कितनी ऊँची है? - उत्तर : 22 फुट ऊँची।
प्रश्न 2 : प्रतिमा का वज़न कितना है? - उत्तर : आठ सौ किलो।
प्रश्न 3 : मूर्तिकार कहाँ से बुलाए गए हैं? - उत्तर : कोलकाता से (तपन मंडल के कलाकार)।
प्रश्न 4 : मिट्टी की प्रतिमा बनाने का निर्णय क्यों लिया गया? - उत्तर : पर्यावरण की रक्षा और पीओपी के प्रतिबंध को ध्यान में रखकर।

(5) निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी शब्द ढूँढ़िए : (नगर, बड़ी, गणपति, ख़ास, अतिथि, मूर्ति)
उत्तर : नगर - नगरी (शहर), बड़ी - विशालकाय, गणपति - गणेशजी, ख़ास - विशेष, अतिथि - मेहमान, मूर्ति - प्रतिमा।

✦ स्वाध्याय ✦

1. प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

(1) काफ़िला कहाँ जा रहा था?
उत्तर : काफ़िला बगदाद की ओर जा रहा था।

(2) बालक की उम्र कितनी थी?
उत्तर : बालक की उम्र नौ वर्ष थी।

(3) लड़के के पास कितनी अशरफ़ियाँ थीं?
उत्तर : लड़के के पास चालीस अशरफ़ियाँ थीं।

(4) लड़के ने अशरफ़ियाँ कहाँ रखी थीं?
उत्तर : लड़के की अशरफ़ियाँ उसकी सदरी के अस्तर में सिली हुई थीं।

(5) लड़के की माँ ने उसे क्या सीख दी थी?
उत्तर : माँ ने सीख दी थी, "बेटा, सदैव सच बोलना। झूठ बोलना पाप है।"

(6) डाकुओं ने लड़के से क्या सीखा?
उत्तर : डाकुओं ने लड़के से सच बोलना और नेक रास्ते पर चलना सीखा। उन्होंने लूटा हुआ सामान लौटा दिया और फिर कभी लूटमार न करने की प्रतिज्ञा की।

(7) सच बोलनेवाला बालक कौन था?
उत्तर : सच बोलनेवाला बालक अब्दुल कादिर था।

(8) अब्दुल कादिर की समाधि कहाँ है?
उत्तर : अब्दुल कादिर की समाधि बगदाद में है।

2. सही जोड़े मिलाइए और वाक्यप्रयोग कीजिए :

मुहावराअर्थवाक्यप्रयोग
(1) कड़ककर बोलनाकठोरता से बोलनाडाकू ने बालक से कड़ककर बोला।
(2) घुटने टेकनाहार माननाहमारी टीम के सामने विरोधी टीम ने घुटने टेक दिए।
(3) नेक रास्ते पर चलनासही रास्ते पर चलनाहमें हमेशा नेक रास्ते पर चलना चाहिए।
(4) आँखों का ताराबहुत प्याराराहुल अपनी माँ की आँखों का तारा है।
(5) कान फूँकनाकान में कहना (चुपके से भड़काना)किसी ने उसके कान फूँक दिए, इसलिए वह नाराज़ है।

નોંધ : 'ब' વિભાગના 'निर्वाह करना' અને 'खुश होना' વધારાના વિકલ્પો છે.

✦ योग्यता-विस्तार ✦

पुस्तकालय से प्रेरक प्रसंग : राजा हरिश्चंद्र, गाँधीजी और युधिष्ठिर जैसे महापुरुषों के सत्य से जुड़े प्रसंग पढ़िए और उनका संकलन कीजिए।

(क) सच बोलने पर आपकी कब बहुत प्रशंसा हुई?
नमूनारूप उत्तर : एक बार मुझसे स्कूल में खिड़की का काँच टूट गया। मैंने शिक्षक को सच-सच बता दिया। शिक्षक ने मुझे डाँटने के बजाय मेरी ईमानदारी की प्रशंसा की।

(ख) आपको झूठ बोलने पर डाँट कब मिली? उसके बाद क्या हुआ?
नमूनारूप उत्तर : एक बार मैंने गृहकार्य न करने पर झूठ कहा कि नोटबुक घर पर रह गई। सच पता चलने पर पिताजी ने डाँटा। उसके बाद मैंने कभी झूठ न बोलने का निश्चय किया।

पढ़िए और समझिए : पर्यावरण की रक्षा करना हमारा धर्म है। हमेशा सच बोलना चाहिए। सत्य ही ईश्वर है। गांधीजी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे।

🎓 આ પાઠના વિડિયો લેક્ચર, MCQ ટેસ્ટ અને PDF નોંધો મેળવવા માંગો છો? EclassGuru.com પર ધોરણ 1 થી 10 ના સંપૂર્ણ ઓનલાઈન કોર્સ અને પુસ્તકો ઉપલબ્ધ છે.

Comments