ધોરણ-10 [હિન્દી] 23. भूख | std-10 [hindi] 23. bhookh

GSEB Std 10 Hindi Chapter 23 Bhookh Swadhyay Solution: અહીં ધોરણ 10 હિન્દી (દ્વિતીય ભાષા) ના પાઠ 23 "भूख" (સર્વેશ્વર દયાલ સક્સેના) નો કવિ પરિચય, કવિતાનો ભાવાર્થ, શબ્દાર્થ તથા સ્વાધ્યાયના તમામ પ્રશ્નોના જવાબ હિન્દીમાં આપેલ છે.

std-10-hindi-23-bhookh-eclassguru

✦ कवि परिचय और कविता का भावार्थ ✦

कवि परिचय : नई कविता के प्रमुख कवि सर्वेश्वर दयाल सक्सेना (जन्म : सन् 1926 ई., निधन : सन् 1983 ई.) का जन्म बस्ती (उ.प्र.) में हुआ । वे शिक्षक, क्लर्क, आकाशवाणी में कार्यरत और 'दिनमान' के उपसंपादक रहे । 'जंगल का दर्द', 'कुआनो नदी', 'गर्म हवाएँ', 'खूँटियों पर टँगे लोग' उनके प्रमुख काव्य-संग्रह हैं और उनकी रचनाएँ 'तीसरा सप्तक' में संकलित हैं ।

नोंध : मूल कविता पाठ्यपुस्तक से पढ़िए । यहाँ उसका भावार्थ दिया गया है ।

भावार्थ : कवि कहते हैं कि जब भी कोई भूख से लड़ने के लिए खड़ा हो जाता है, वह सुंदर दिखने लगता है । शिकार पर झपटता बाज़, फन उठाए साँप, दो पैरों पर खड़ी होकर काँटों के बीच से नन्हीं पत्तियाँ खाती बकरी, झाड़ियों में दबे पाँव चलता चीता, डाल पर उल्टा लटककर फल कुतरता तोता – या इन सबकी जगह मनुष्य हो – जो भी भूख मिटाने के लिए संघर्ष करता है, वह उस क्षण सुंदर लगता है । कवि ने सौंदर्य को रूप-रंग से नहीं, बल्कि जीवन के लिए किए जानेवाले संघर्ष और परिश्रम से जोड़ा है ।

✦ शब्दार्थ ✦

शब्द अर्थ
बाज़ एक शिकारी पक्षी
फन साँप का फैला हुआ सिर
कुतरना दाँतों से थोड़ा-थोड़ा काटना

✦ स्वाध्याय ✦

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए :

(1) कवि ने प्राणियों में सौन्दर्य कब देखा है ?
उत्तर : जब कोई प्राणी अपनी भूख मिटाने के लिए संघर्ष करता है, जैसे शिकार पर झपटता बाज़, फन उठाए साँप या फल कुतरता तोता, तब कवि ने उसमें सौंदर्य देखा है ।

(2) कवि के अनुसार बकरी में सुन्दरता कब प्रकट होती है ?
उत्तर : जब बकरी दो पैरों पर खड़ी होकर काँटों के बीच से नन्हीं-नन्हीं पत्तियाँ खाती है, तब उसमें सुंदरता प्रकट होती है ।

(3) कवि ने भूख की दशा को क्यों सुन्दर कहा है ?
उत्तर : भूख की दशा में प्राणी जीवन को बचाने के लिए पूरी शक्ति, साहस और कुशलता से संघर्ष करता है । यह संघर्षशीलता और जिजीविषा ही सच्चा सौंदर्य है, इसलिए कवि ने भूख से लड़ने की दशा को सुंदर कहा है ।

2. निम्नलिखित पंक्तियों का भावार्थ लिखिए :

जब भी भूख से लड़ने कोई खड़ा हो जाता है सुन्दर दीखने लगता है ।
उत्तर : कवि कहते हैं कि सौंदर्य केवल रूप-रंग में नहीं होता । जब भी कोई प्राणी या मनुष्य भूख जैसी कठिन परिस्थिति के सामने हार न मानकर उससे लड़ने के लिए खड़ा हो जाता है, तब उसका संघर्ष, परिश्रम और जीने की इच्छा उसे सुंदर बना देते हैं । इस प्रकार कवि ने सौंदर्य को संघर्षशीलता के साथ जोड़ा है ।

✦ प्रवृत्ति ✦

इस कविता के साथ हरिवंशराय बच्चन की 'बंगाल का अकाल' कविता ढूँढ़कर पढ़िए; उसमें सन् 1943 के बंगाल के भयंकर अकाल में भूख से पीड़ित लोगों की दयनीय दशा का मार्मिक चित्रण है । दोनों कविताओं में भूख की विवशता और संघर्ष की तुलना कीजिए ।

🎓 આ પાઠના વિડિયો લેક્ચર, MCQ ટેસ્ટ અને PDF નોંધો મેળવવા માંગો છો? EclassGuru.com પર ધોરણ 1 થી 10 ના સંપૂર્ણ ઓનલાઈન કોર્સ અને પુસ્તકો ઉપલબ્ધ છે.

Comments