ધોરણ-8 [હિન્દી] 9. ममता | std-8 [hindi] 9. mamta

ધોરણ-8 [હિન્દી] 9. ममता એકમના અભ્યાસ માટેનું બધુ સાહિત્ય અહીં એકત્ર કરવામાં આવેલું છે. જેમ કે સારાંશ, એકમની સમજૂતી, સ્વાધ્યાયના પ્રશ્નો-જવાબો, સ્વ-અધ્યયનપોથીના ઉકેલો, વિદ્યાર્થીઓ માટે પ્રશ્ન પેપર. દરેક એકમના Videos, Quiz તેમજ Notes તમને eclassguru.blogspot.com પર મળી જશે.
  • સારાંશ
  • એકમની સમજૂતી
  • સ્વાધ્યાય
  • સ્વ-અધ્યયનપોથી
  • પ્રશ્ન પેપર
std-8-hindi-9-mamta-eclassguru

✦ अभ्यास ✦

1. प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(1) प्रसादजी ने ईंटों के ढेर में बिखरी हुई भारतीय शिल्प की विभूति किसे कहा ?
(2) शहंशाह हुमायूँ के आदेश का किस प्रकार पालन हुआ ? वह सही था या गलत ? अपने विचारों में स्पष्ट कीजिए।
(3) कहानी के आधार पर मुख्य पात्र ममता के बारे में कहिए।
(4) कहानी के अंतिम वाक्य को हटाकर कहानी का अंत अपने अनुसार कहिए।

✦ स्वाध्याय ✦

1. प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
(1) ममता को प्रत्येक लड़नेवाले सैनिक से नफरत क्‍यों थी ?
(2) ममता की झोंपड़ी में आश्रय माँगने कौन आया ?
(3) अकबर ने अष्टकोण मंदिर कब और कहाँ बनवाया ?
(4) घोड़े पर सवार होते हुए पथिक ने मिरज़ञा से क्या कहा ?
(5) किस बात से पता चलता है कि ममता सबके सुख-दुःख की सहभागिनी थी ?

2. नीचे दिए गए वाक्यों को निर्देश के अनुसार भिन्न-भिन्न कालों में परिवर्तन कीजिए :
(1) तेनालीरामन के बारे में अनेक कहानियाँ प्रचलित हैं। ( भूतकाल)
(2) सुबह होने पर हिना अपने बेटे को साथ लेकर उद्यान में गई। ( भविष्यकाल)
(3) प्रिया का गृहकार्य जल्दी समाप्त हो गया। ( भविष्यकाल)
(4) हर्ष आज उपवास करेगा। ( भूतकाल)
(5) मनोज अक्सर जागता रहता था। (वर्तमानकाल)

3. शब्दों के अर्थ देकर वाक्य में प्रयोग कीजिए :
(1) दुहिता (2) वेदना (3) उत्कोच (4) जीर्ण (5) आततायी

4. नीचे लिखी कहानी एकवचन में है। इसे बहुबचन में लिखकर उच्च स्वर में पढ़िए :
एक चिड़िया पेड़ पर रहती थी । उसका घोंसला जंगल के पास था। घोंसले में उसके तीन बच्चे थे। वह अपने बच्चों के साथ रहती थी। एक दिन एक शिकारी वहाँ आया | वह चिड़िया को मारना चाहता था। चिड़िया ने बच्चों को घोंसले में सिर नीचा कर बैठने को कहा। वह खुद वहाँ से उड़ गई और पत्तों में छिषकर बैठ गई, शिकारी चिड़िया को न देख वहाँ से चला गया।

5. नीचे शरीर के कुछ अंगों के चित्र दिए गए हैं। प्रत्येक अंग से संबंधित तीन-तीन मुहावरे अर्थ सहित लिखकर वाक्य में प्रयोग करें :


6. रूपरेखा के आधार पर कहानी लिखिए :
एक निर्दयी राजा - गुलाम को दंड - गुलाम का जंगल में भाग जाना - सिंह से भेंट - सिंह के पैर से काँटा निकालना - सिंह से मित्रता - गुलाम की गिरफ्तारी - फाँसी की तैयारी - उसे भूखे सिंह के सामने छोड़ना - सिंह का स्नेहपूर्ण व्यवहार - दोनों की रिहाई - सीख।

7. चित्र के आधार पर कहानी लिखिए :


8. नीचे दिए गए शब्दों में से संज्ञा, सर्वगाम और विशेषण पहचान कर वर्गीकृत कीजिए और उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए :
(हिमालय, मुझे, खट्टा, तुम्हें, बड़ौदा, सपना, साबरमती, सुंदर, छोटा, होशियार, हमारा, गुजरात)

✦ योग्यता-विस्तार ✦

● "जयशंकर प्रसादजी" की कहानियाँ पढ़िए।
● कहानियों का संकलन कीजिए।
● कहानियों को बुलेटिन बोर्ड (भीतिपत्र) पर रखिए।

✦ हिंदी सत्र-1 की सभी इकाइयों का Link नीचे दिया गया है। उसे भी देखिए। ✦

1. तेरी है जमीं | 2. ईदगाह | 3. अंतरिक्ष परी सुनीता विलियम्स | 4. उठो, धरा के अमर सपूतो | 5. सवाल बालमन के, जवाब डॉ कलाम के | 6. भरत | 7. सोच अपनी-अपनी | 8. माँ ! कह एक कहानी !

✦ हिंदी सत्र-2 की सभी इकाइयों का Link नीचे दिया गया है। उसे भी देखिए। ✦

1. पत्र एवं डायरी | 2. कच्छ की सैर | 3. मत बाँटो इन्सान को | 4. कर्मयोगी लालबहादुर शास्त्री | 5. दोहे | 6. तूफानों की ओर | 7. हार की जीत | 8. हँसना मना है | 9. उलझन-सुलझन

✦ નીચે ધોરણ - 8 ના બધા વિષયોની link આપેલી છે. તેની મુલાકાત લેવી. ✦

ગુજરાતી/button/#B33771 હિન્દી/button/#5758BB સંસ્કૃત/button/#EAB543 અંગ્રેજી/button/#D6A2E8 ગણિત/button/#1B9CFC વિજ્ઞાન/button/#F97F51 સામાજિક વિજ્ઞાન/button/#55E6C1

Post a Comment

Previous Post Next Post